फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur gets Idi, after a long wait, will be able to visit Kasturba Gandhi Bird Sanctuary

रामपुर को मिली ईदी, लंबे इंतजार के बाद कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार में कर सकेंगे सैर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rampur gets Idi, after a long wait, will be able to visit Kasturba Gandhi Bird Sanctuary
रामपुर को मिली ईदी, लंबे इंतजार के बाद कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार में कर सकेंगे सैर
विज्ञापन

रामपुर। ईद पर डीएम ने शहरवासियों को सैर सपाटे के लिए उपयुक्त स्थान का तोहफा दिया है। डीएम ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार का उद्घाटन किया। साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। अब रामपुर और रामपुर से गुजरने वाले लोग कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार का आनंद ले सकेंगे। यहां वोटिंग के साथ ही देश की ऐतिहासिक इमारतों के बने मॉडलों का दीदार हो सकेगा। साथ ही खाने पीने के लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ लिया जा सकेगा।
पर्यटन के लिहाज से रामपुर में घूमने के लिए कुछ खास नहीं था। ऐसे में रामपुर के लोग भी घूमने फिरने के लिए नैनीताल या फिर रामनगर जाते थे और अपने परिवार के साथ मौज मस्ती करते थे। लिहाजा, रामपुर में पर्यटकों को लुभाने के लिए सरकार की ओर से 24 करोड़ रुपये की लागत से कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार का निर्माण कराया गया, जिसमें बोटिंग के लिए झील भी बनाई गई है जबकि, आकर्षक पार्क और रेस्टोरेंट भी बनाए गए हैं। इसका संचालन पीपीपी मॉडल (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के आधार पर होगा, जिसके लिए नगर पालिका की ओर से दस वर्ष के लिए टेंडर आवंटित कर दिया था। किंतु, ठेकेदार द्वारा पक्षी विहार में देश की प्रसिद्ध इमारतों के मॉडल बनवाए जा रहे थे, जिसकी वजह से इसका उद्घाटन लटका हुआ था। इसमें ताजमहल, कुतुबमीनार, रजा लाइब्रेरी, सोमनाथ मंदिर, लालकिला, इंडिया गेट, गेट वे ऑफ इंडिया आदि इमारतों के मॉडल शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को ईद के मौके पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने फीता काटकर कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार का उद्घाटन किया गया। इस दौरान डीएम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया, जिसके बाद पक्षी विहार रामपुर के लोगों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से था इंतजार
रामपुर। कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार का निर्माण सपा सरकार में हुआ था। लेकिन, कुछ कमियां रह गई थीं, जिसकी वजह से इसे शुरु नहीं किया जा सका था। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के आदेश के बाद कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार को चालू करने की कवायद की गई। जिसके बाद नगर पालिका की ओर से टेंडर आवंटित किया गया। ठेकेदार ने अपनी तरफ से कुछ काम कराया, जिसके बाद ईद पर कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार चालू हो सका।

20 रुपये रहेगा टिकट
रामपुर। कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार घूमने फिरने के लिए जितना आकर्षक है, उतने ही खूबसूरत पक्षी विहार में बने इमारतों के मॉडल हैं। लिहाजा, इसमें प्रवेश के लिए ठेकेदार की ओर से 20 रुपये प्रतिव्यक्ति शुल्क रखा गया है। इसके बाद वोटिंग, झूले आदि का आनंद लिया जा सकता है।
-प्रमोद कुुमार लोधी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed