फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Father was becoming a hindrance in illicit relationship, daughter killed him along with brother-in-law

Rampur: अवैध संबंध में बाधक बन रहा था पिता, बेटी ने देवर के साथ मिल मार डाला, मुंह में ठूंस दिया था कपड़ा

Mon, 19 Feb 2024 05:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 05:48 PM IST
सार

रामपुर में मुतवल्ली तस्वीर मियां हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी ने बताया कि बेटी ने देवर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। बताया कि पिता दोनों के अवैध संबंध में बाधक बन रहा था। 

विज्ञापन
Rampur: Father was becoming a hindrance in illicit relationship, daughter killed him along with brother-in-law
रामपुर में पिता की हत्या करने की आरोपी बेटी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव के इमामबाड़ा के मुतवल्ली तस्वीर मियां की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी बेटी ने की थी। अवैध संबंध में बाधक बनने पर बेटी ने अपने देवर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या मामले में मुतवल्ली की बेटी और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव में 16 फरवरी को इमामबाड़ा के मुतवल्ली तस्वीर मियां (62) की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। तस्वीर मियां की लाश इमामबाड़ा परिसर में पड़ी थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दामाद अब्दुल रहमान ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


हत्यारोपियों ने मुतवल्ली के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, ताकि हत्या करते वक्त मुतवल्ली की आवाज नहीं निकले। पुलिस ने इस मामले की विवेचना करते हुए घटना के 72 घंटे के भीतर इस घटना का अब खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुतवल्ली की बेटी हमशीरन और उसके शादीनगर गांव निवासी देवर गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुतवल्ली तस्वीर मियां की बेटी हमशीरन के संबंध उसके देवर गुड्डू से रहे। 15 व 16 फरवरी की रात में मुतवल्ली ने अपनी बेटी हमशीरन को उसके देवर गुड्डू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसका मुतवल्ली ने विरोध किया था।


उस वक्त इन दोनों के बीच विवाद हुआ था। अगले दिन हमशीरन और गुड्डूू ने मिलकर अपने पिता तस्वीर मियां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और फिर इमामबाड़ा में ही घटना को अंजाम दे दिया। पहले हत्यारोपियों ने चीख न निकले]इसके लिए उनहोंने मुतवल्ली के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया।

एसपी ने बताया कि दोनों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दांव भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed