{"_id":"65b1e95eb64dbaca29074d78","slug":"rampur-elderly-murdered-by-slitting-his-throat-in-bilaspur-police-investigating-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में मर्डर: रात को घर में अकेले सोए थे बुजुर्ग, सुबह परिजनों को मिला लहूलुहान शव, गला रेत कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में मर्डर: रात को घर में अकेले सोए थे बुजुर्ग, सुबह परिजनों को मिला लहूलुहान शव, गला रेत कर मार डाला
Thu, 25 Jan 2024 10:24 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:24 AM IST
सार
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र की सोढ़ी कॉलोनी में बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वह रात को अपने घर में अकेले सोए थे। सुबह जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या के बाद विलाप करती महिलाएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटे ग्राम डिबडिबा की सोढ़ी कॉलोनी निवासी मुसाफिर साहनी (75) की बुधवार रात घर में गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। परिजनों ने इसका कारण एक बिल्डर को बताया है। कहा कि वह जबरन मकान बेचने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। सोढ़ी कॉलोनी निवासी मुसाफिर साहनी रात अपने मकान में अकेले सो रहे थे। परिजनों के अनुसार परिवार के अन्य सदस्य पुत्र धर्मेंद्र साहनी परिवार सहित दूसरे आवास में रहते हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के लोग जब मुसाफिर साहनी के पास पहुंचे तो अवाक रह गए। कमरे के अंदर उनका गला कटा हुआ और शव पड़ा हुआ था। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। हत्या की खबर मिलते ही ग्राम प्रधान रणधीर सिंह, भाजपा नेता अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह, सीओ रवि खोखर, रूद्रविलास चौकी प्रभारी अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में कर लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके आवास के समीप एक बिल्डर प्लाटिंग का कार्य कर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर मुसाफिर साहनी से जबरन मकान बेचने का दबाव बना रहा था। जिसका वह विरोध कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।