{"_id":"69e63a5ad3d2fce4200a54f8","slug":"rampur-double-decker-bus-hits-divider-and-crashes-into-tree-92-labourers-have-narrow-escape-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पेड़ में घुसी, बाल-बाल बचे 92 श्रमिक, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर देर रात हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पेड़ में घुसी, बाल-बाल बचे 92 श्रमिक, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर देर रात हादसा
Mon, 20 Apr 2026 08:08 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
बस पलटने के बाद परेशान यात्री
- फोटो : संवाद
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा हादसा बच गया। लुधियाना से गोंडा जा रही 92 श्रमिकों से भरी निजी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी। हादसे में किसी भी श्रमिक को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
श्रमिकों के अनुसार, रविवार देर रात ग्राम दुगनपुर के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
बताया गया कि बस में सवार सभी श्रमिक लुधियाना की फैक्टरियों में काम करते हैं और निजी बस बुक कर अपने घर गोंडा जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बस मालिक ने दूसरी बस का इंतजाम किया, जिससे सभी श्रमिकों को देर रात ही गोंडा के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाल पुष्कर सिंह गंगवार ने बताया कि हादसे में किसी भी श्रमिक को चोट नहीं आई है।