{"_id":"65745d047807f58cd90b17c9","slug":"rampur-dead-body-of-sitapur-student-found-on-railway-track-suspicion-of-murder-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: रेलवे ट्रैक पर मिला सीतापुर के छात्र का शव, हत्या की आशंका...कॉलेज जाने की बात कह घर से निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: रेलवे ट्रैक पर मिला सीतापुर के छात्र का शव, हत्या की आशंका...कॉलेज जाने की बात कह घर से निकला था
Sat, 09 Dec 2023 05:57 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 09 Dec 2023 05:57 PM IST
सार
मिलक के गांव क्योरार के पास रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान सीतापुर निवासी युवराज के तौर पर हुई। परिजनों ने बताया कि वह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था। यहां कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सीतापुर का छात्र युवराज
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीतापुर के छात्र युवराज (17) का शव शुक्रवार रात 11 बजे मिलक क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जेब से निकले आधार कार्ड से पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए सूचना परिजनों को दी। पिता राकेश ने बताया कि युवराज बाराबंकी मेडिकल कॉलेज में पढ़ता था और सात दिसंबर को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
राकेश ने युवराज की हत्या की आशंका जताई है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिलक क्षेत्र के गांव क्योरार के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार रात 17 वर्षीय किशोर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो जेब से आधार कार्ड निकला। आधार कार्ड से मृतक की पहचान सीतापुर के थाना महमूदाबाद के गांव बेसनपुर निवासी युवराज के रूप में हुई।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने फोन से युवराज के पिता राकेश को सूचना दी। यहां पहुंचे राकेश ने बताया कि युवराज बाराबंकी के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ता था। वह सात दिसंबर को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
जिसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर थाना महमूदाबाद पुलिस को दी थी। राकेश ने युवराज की हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।