{"_id":"6645c27fe85476f4e60975b5","slug":"rampur-condition-of-innocent-child-deteriorated-due-to-toffee-stuck-in-his-throat-he-died-in-hospital-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामपुर में छह साल के बच्चे के गले में टॉफी अटकने से मौत, माता-पिता के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामपुर में छह साल के बच्चे के गले में टॉफी अटकने से मौत, माता-पिता के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
Thu, 16 May 2024 01:53 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 01:53 PM IST
सार
शाहबाद में बच्चे के गले में टॉफी अटकने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इससे सभासद के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जान गंवाने वाला मासूम हंजा
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहबाद में बच्चे के गले में टॉफी अटकने से सभासद के बेटे की मौत हो गई। नगर पंचायत सभासद अंजुम का बेटा हंजा (6) घर से पैसे लेकर परचून की दुकान में बृहस्पतिवार सुबह टॉफी लेने चला गया था।
विज्ञापन
खाते समय हंजा के गले मे टॉफी अटक गई। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। लोगों ने दम घुटने की बात उसके परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर तुरंत सीएचसी पहुंचे।
चिकित्सकों ने बालक को देखकर मृत घोषित कर दिया। बालक के आकस्मिक मौत के बाद से सभासद के परिवार में कोहराम मचा हुआ हुआ है। मां अंजुम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
करंट से राजमिस्त्री घायल
थाना अजीमनगर के बढ़पुरा शुमाली गांव निवासी आबिद अली (35) स्वार क्षेत्र के सोनकपुर गांव निवासी गफ्फार का मकान बना रहा है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह छत पर कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान उसके हाथ में लोहे की फंटी छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। इसके चलते आबिद अली को जोरदार झटका लगा और वह दूर जा गिरा। उसे झुलसी अवस्था में गृहस्वामी और मजदूर स्वार सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसका उपचार किया जा रहा है।