फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur CM Yogi may come to Rampur in February

Rampur: फरवरी में रामपुर आ सकते हैं सीएम योगी, विकास कार्यों की देंगे सौगात, वीआईपी गेस्ट हाऊस का उद्घाटन

Tue, 10 Jan 2023 11:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Jan 2023 11:43 PM IST
सार

मोहम्मद अली जौहर रोड स्थित रामपुर क्लब की जमीन पर गेस्ट हाऊस बनवाया है। जिसमें 16 वीआईपी कमरे और कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बने हैं। इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया है, लेकिन फर्नीचर, स्टॉफ आदि की व्यवस्था नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Rampur CM Yogi may come to Rampur in February
विधायक आकाश सक्सेना ने लखनऊ में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी माह में रामपुर आ सकते हैं। वो जौहर अली रोड पर बने वीआईपी गेस्ट हाऊस का उद्घाटन और भइया नगला के पुल का शिलान्यास कर सकते हैं। इस बात की जानकारी भाजपा विधायक आकाश सक्सेना दी। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन


मोहम्मद अली जौहर रोड स्थित रामपुर क्लब की जमीन पर गेस्ट हाऊस बनवाया है। जिसमें 16 वीआईपी कमरे और कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बने हैं। इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया है, लेकिन फर्नीचर, स्टॉफ आदि की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ये गेस्ट हाऊस लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाया गया है। लिहाजा, देखरेख के अभाव में गेस्ट हाऊस बदहाल हो रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे में अब भाजपा आकाश सक्सेना ने गेस्ट हाऊस को चालू कराने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने मंगलवार को लखनऊ में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को गेस्ट हाऊस की स्थित और अपने विधानसभा क्षेत्र की सडकों के निर्माण, विशेष मरम्मत, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव दिए। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। साथ ही लोक निर्माण विभाग केअधिकारियों को सभी सड़कों पर काम शुरू कराने और गेस्ट हाऊस के सुधार के निर्देश दे दिए। विधायक ने बताया कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में गेस्ट हाऊस का उदघाटन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों को 18 सड़कें बनेंगी पक्की
शहर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 18 ऐसे मार्ग हैं, जो अब तक पक्के नहीं हो सके हैं। इन मार्गों को विधायक ने प्रमुखता से अपने प्रस्तावों में शामिल करते हुए भेजा है। विधायक ने बताया कि अजीतपुर-पंजाबनगर-जौलपुर मार्ग सबसे अहम है। लिहाजा, इसके साथ ही चार और मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 14 मार्गों की विशेष मरम्मत के कार्य भी स्वीकृत हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed