फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Child brutalised in Madrasa, teenager returned home screaming, accused sent to jail

इमाम ने मदरसे में किया महापाप: कमरे में बच्चे से दुष्कर्म का प्रयास, चीखते हुए घर पहुंचा किशोर, आरोपी को जेल

Fri, 04 Jul 2025 07:08 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 07:08 PM IST
सार

स्वार कोतवाली क्षेत्र की एक मस्जिद के इमाम ने किशोर से दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्र ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Rampur: Child brutalised in Madrasa, teenager returned home screaming, accused sent to jail
रामपुर पुलिस कर रही जांच

विस्तार

स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद के इमाम ने मदरसे के छात्र से दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्र किसी तरह इमाम के चंगुल से भाग निकला और परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन घटना सुनकर सन्न रह गए। वह पीड़ित किशोर को लेकर कोतवाली पहुंचे जहां घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में स्वार के मोहल्ला काशीपुर निवासी हाफिज इमामत के साथ ही मदरसे में बच्चों को पढ़ाता है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार लगभग दो बजे 13 वर्षीय किशोर जो कि मदरसे का छात्र भी है, उसे बहला-फुसला कर वह मदरसे के कमरे में ले गया।
विज्ञापन


कमरा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोर ने किसी तरह खुद को इमाम के चंगुल से बचाया और कमरा खोल कर वहां से भाग निकला। वह बदहवास हालत में घर पहुंचा और परिजन को घटना के बारे में बताया। उसकी बात सुनकर परिजन सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर के पिता बेटे को साथ लेकर स्वार कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने इमाम नावेद निवासी मोहल्ला काशीपुर स्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

किशोरी से दुष्कर्म में फंसा चाचा, रिपोर्ट
मिलक क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित नाबालिग ने जब अपने परिजनों को घटना बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही देवर पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed