Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: body of girl student who had left for school was found field, body was lying in this condition

Rampur: स्कूल के लिए निकली छात्रा का खेत में मिला शव, इस हालत में पड़ी थी लाश, पुलिस ने बरामद किया यह सामान

Fri, 04 Jul 2025 06:39 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 06:39 PM IST
सार

इंटर कॉलेज की 14 वर्षीय छात्रा का शव बैकेनिया गांव के जंगल में कच्चे रास्ते पर स्कूल ड्रेस में मिला। लोगों ने बताया कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था और पास ही स्कूल बैग व पानी की बोतल मिली। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Rampur: body of girl student who had left for school was found field, body was lying in this condition
जान गंवाने वाली छात्रा गुंजन - फोटो : संवाद

विस्तार

खेत में छात्रा का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। उसके मामा ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया है। बैकेनिया गांव के जंगल में कच्चे रास्ते पर स्कूल ड्रेस पहनी हुई 14 वर्षीय छात्रा पड़ी हुई थी।

विज्ञापन


उसके मुंह से झाग निकल रहा था और पास ही स्कूल बैग भी था। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। बैग की तलाशी के बाद मृतका की पहचान क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर निवासी धर्मपाल की पुत्री गुंजन के रूप में हुई। वह लंबे समय से क्षेत्र के मैनी गांव निवासी अपने मामा जितेंद्र के घर रह रही थी।  
विज्ञापन


इसके साथ ही नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। खबर पाकर मैनी गांव निवासी छात्रा के मामा जितेंद्र सिंह गंगवार अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गए। उपचार के लिए छात्रा को ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन चंद मिनटों में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल धनंजय सिंह पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। छात्रा के बैग से पानी की बोतल निकाली गई उससे जहरीले पदार्थ की गंध आ रही थी। परिजनों ने अनुमान लगाया कि पानी की बोतल में भी जहरीला पदार्थ घुला हुआ था।

मौके पर फाेरेंसिक टीम को बुलवाया। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। टीम पानी की बोतल और स्कूल बैग जांच के लिए टीम अपने साथ ले गई। मृतका के मामा ने बताया कि उनकी भांजी सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी, परंतु स्कूल नहीं पहुंच पाई।


मामा ने आरोप लगाया है कि उनकी भांजी की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनों के द्वारा तहरीर दी गई है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed