फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Board topper Kamini Gangwar became DM for a day, solved problems

रामपुर में मिशन शक्ति: एक दिन की डीएम बनीं बोर्ड टाॅपर कामिनी गंगवार, दो समस्याओं का समाधान भी करवाया

Sat, 05 Oct 2024 08:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 08:07 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की टॉपर कामिनी गंगवार को एक दिन के लिए रामपुर जिले का डीएम बनाया गया। उन्होंने सड़क और राशन से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया। उन्होंने बेटियों को स्वतंत्रता देने का संदेश भी दिया। कामिनी मिलक तहसील के धनेली उत्तरी कलावती कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

विज्ञापन
Rampur: Board topper Kamini Gangwar became DM for a day, solved problems
रामपुर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के साथ कामिनी गंगवार - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल की जिले की टॉपर रहीं कामिनी गंगवार को शनिवार को एक दिन की डीएम बनाया गया। कामिनी गंगवार मिलक तहसील के गांव धनेली उत्तरी कलावती कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। डीएम बनकर कामिनी ने खुशी जताई और दो समस्याओं का निस्तारण भी किया।

विज्ञापन


छात्रा मिलक तहसील क्षेत्र के ही गांव देवरी बुजुर्ग निवासी है, उनके पिता करन सिंह किसान हैं। शनिवार को डीएम जोगिंदर सिंह ने कामिनी गंगवार को कार्यभार सौंपा। डीएम बनने पर छात्रा ने लोगों की समस्याएं सुनीं व मौके पर निस्तारण भी किया।
विज्ञापन


कामिनी ने एक दिन के अनुभव को मीडिया से साझा करते हुए बताया कि उन्होंने सड़क और राशन से संबंधित शिकायत का निस्तारण किया। उन्होंने बेटियों को स्वतंत्रता देने की बात कही, ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सकें। कामिनी की बहन पूनम गंगवार इसी स्कूल की इंटरमीडिएट की तीसरी टॉपर रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक व भाजपा जिला महामंत्री हरीश गंगवार ने बताया कि यह स्कूल के लिए गौरव का दिन है। स्कूल की टॉपर छात्रा को डीएम बनने का सौभाग्य मिला है। वहीं प्रधानाचार्य मोहम्मद जफर अंसारी व पिता करन सिंह सहित पूरे परिवार ने छात्रा को बधाई देते हुए खुशी जताई।

मिशन शक्ति के तहत बेटियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। छात्रा को डीएम बनाया गया है, जिससे बेटियों को साहस मिले। महिला कल्याण विभाग की ओर से भी योजनाएं चल रहीं हैं, जो महिलाओं को सशक्त बना रहीं है। -जोगिंदर सिंह, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed