फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur attched with national consultancy

नेशनल टेली कंसल्टेंसी से जुड़ा रामपुर, घर बैठे मिलेगा देश भर के विशेषज्ञों का परामर्श

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
rampur attched with national consultancy
रामपुर। जिले में लोगों को अब देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श आसानी से मिल सकेगा। स्वास्थ्य महकमे ने गांव-देहात के लोगों को चिकित्सा परामर्श मुहैया कराने के लिए 120 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर नेशनल टेली कंसल्टेंसी की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर दी है। इन सभी सेंटर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से अब रोगी डिजिटल माध्यम से परामर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में जन आरोग्य प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गांव में संचालित हो रहे 120 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) और एएनएम की तैनाती शुरू कर दी गई है। इन केंद्रों को नेशनल टेली कंसल्टेंसी से जोड़ने के साथ प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज, बड़े अस्पतालों के विशेष डॉक्टर भी डिजिटल रूप से इसके साथ जुड़ जाएंगे। हेल्थ वैलनेस सेंटर का मुख्य उद्देश्य गांव के सभी लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के साथ ही गंभीर रोगों वाले मरीजों की पहचान करना भी है। इसके तहत ई- संजीवनी ओपीडी पोर्टल लांज किया जा रहा है। इस सुविधा से लोगों को घर बैठे चिकित्सा सेवा दी जाएगी। इससे आने- जाने में लगने वाले समय की भी बचत होगी। कोई भी व्यक्ति सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक नेशनल टेली -कंसल्टेंसी के जरिये चिकित्सा सेवाएं ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed