फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur assembly seat: Chandrashekhar said - Election results will tell how angry the public is with the govern

रामपुर विधानसभा सीट : चंद्रशेखर बोले- चुनाव परिणाम बताएगा जनता सरकार से कितनी नाराज

Wed, 30 Nov 2022 01:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 30 Nov 2022 01:59 PM IST
सार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-वोट की चोट से जनता अहंकारी सरकार को सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
Rampur assembly seat: Chandrashekhar said - Election results will tell how angry the public is with the govern
चंद्रशेखर आजाद राव - फोटो : Social Media

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जनता वोट के चोट से अहंकारी सरकार को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि रामपुर का चुनाव परिणाम बताएगा कि जनता सरकार से कितनी नाराज है। यह सरकार झूठे वादे करती है। केंद्र में भाजपा की आठ साल से और प्रदेश में छह साल से सरकार है, बताए कितने लोगों को रोजगार दिया है। कौन सी ऐसी भर्ती है जिसका पेपर आउट नहीं हुआ है और आरक्षण में घोटला नहीं हुआ है।

विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की चाल और चरित्र से सब परिचित हैं। यहां तो जीते हुए हरा दिया जाता है। पूरे प्रदेश में डर का माहौल है। जो सरकार के खिलाफ बोलता है उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल में डाल दिया जाता है। यह अहंकारी और दमनकारी सरकार है इसका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। यूपी के पंचायत चुनावों में क्या हुआ था। एमएलसी के चुनाव में बंदूब के बल पर विरोधियों को पर्चा तक नहीं भरने दिया गया। उन्होंने कहा कि आज जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं वह संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है। यह सरकार हमारे वोट को ठगने का काम रही है। अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस देश में वंचित वर्ग में पैदा होना अपराध है, क्योंकि सरकार ने उनके लिए कानून और न्याय के दरवाजे सरकार ने बंद किए हैं। हमे लड़कर खोलने पड़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामपुर के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। यहां के लोग खुलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। पुलिस अगर लाठी या गोली चलाएगी तो नीले पटके वालों का सीने सबसे आगे होगा। इसके बाद वो सपा नेता आजम खां से मिलने उनके घर गए। उन्होंने कहा कि आजम खां मेरे भाई है। उनकी परेशानियों को दूर में मैं जितनी मदद कर सकता हूं उनती करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल रामपुर आएंगे अखिलेश, चंद्रेशखर आजाद भी रहेंगे मौजूद
रामपुर में भले ही आजम खां चुनावी मैदान में नहीं हैं, लेकिन उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। वो इस सीट से दस बार विधायक चुने गए हैं। इस विधानसभा सीट को उनको मजबूत किला माना जाता है। उनके इस मजबूत किले को मजबूत करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृहस्पतिवार को रामपुर आएंगे। वो किले मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed