फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Administration engaged in assessing the damage caused by floods survey started

रामपुर: बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा प्रशासन, सर्वे शुरू

Fri, 22 Oct 2021 09:23 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 22 Oct 2021 09:23 PM IST
सार

डीएम के आदेश पर राजस्व कर्मचारियों ने गांवों में बाढ़ से फसल व अन्य नुकसान के बारे में जानने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Rampur Administration engaged in assessing the damage caused by floods survey started
बाढ़ से फसलें बर्बाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोसी नदी में आई बाढ़ के बाद अब प्रशासन ने फसलों और अन्य नुकसानों का आकलन शुरू कर दिया है। डीएम के आदेश पर राजस्व कर्मचारियों ने गांवों की हकीकत जानने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


कोसी नदी में आई बाढ़ ने जिले में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। दो दिन तक सड़कों तक पानी आ गया था। किसानों की फसलों, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़कों और मकानों के क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। अब कोसी नदी का जलस्तर कम होते ही प्रशासन की ओर से नुकसान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर सभी उपजिलाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों के साथ बैठक करके सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गाटावार सर्वे करके विभिन्न किस्मों की फसलों के नुकसान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व प्रभारी अधिकारी आपदा डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि बाढ़ के कारण हुए फसल नुकसान के साथ-साथ आवास अथवा पशु हानि आदि के संबंध में व्यापक स्तर पर सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों से नुकसान के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed