फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Academy and Seva Club declared joint winners

Rampur News: रामपुर एकेडमी और सेवा क्लब संयुक्त विजेता घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Rampur Academy and Seva Club declared joint winners
रामपुर। ज्वाला नगर क्लब के मैदान पर आयोजित केपी सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार रात फाइनल मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया। फाइनल मुकाबला रामपुर क्रिकेट एकेडमी और सेवा क्लब के बीच था। हालांकि, एक पारी के बाद बारिश हो गई और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

रात 8 बजे से शुरू हुआ मुकाबला देखने के लिए मैदान में तमाम दर्शक पहुंचे थे। टाॅस जीतकर सेवा क्लब टीम के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रामपुर क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 170 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा ने सबसे ज्यादा 30 गेंद में 45 रन बनाए। पहली पारी के खत्म होते ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसके चलते दूसरी टीम बल्लेबाजी ही नहीं कर सकी।
विज्ञापन

आयोजकों की सहमति के बाद दोनों टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम जोगिंदर सिंह ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अरशू खान को दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सिद्धार्थ जैन, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सुहैब सिद्दीकी, सर्वश्रेष्ठ फील्डर जयवीर चुने गए। स्कोरर विनोद और कमेंट्रेटर अमित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. तनवीर अहमद, स्नेह लता राठौड़, देवेंदर सिंह, राजेंदर सिंह, तेजपाल सिंह, अमित ठाकुर, अविनाश पटेल, विक्की सक्सेना, विनय शर्मा, संजू शर्मा, शिवम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

-----------------------------------------
डीएम ने भी लगाए चौके-छक्के
मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे डीएम जोगिंदर सिंह ने मैच के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही बल्लेबाजी भी की। उन्होंने कई चौके-छक्के लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। डीएम ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। कहा कि बिना संसाधनों के रात के मैच कराना एक चुनौती होती है, लेकिन आयोजकों ने अच्छा प्रयास किया है। वहीं पूर्व रणजी खिलाड़ी विनय शर्मा की बनाई पिच की खिलाड़ियों ने तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed