{"_id":"690f515026fb047e5e0503a6","slug":"rampur-a-young-man-was-on-his-way-to-delhi-murdered-by-a-blow-to-the-head-suraj-is-in-his-hand-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: दिल्ली जाने के निकला था युवक, सिर पर वार कर हत्या.. भेजा निकल गया बाहर, हाथ में गोदा है सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: दिल्ली जाने के निकला था युवक, सिर पर वार कर हत्या.. भेजा निकल गया बाहर, हाथ में गोदा है सूरज
Sat, 08 Nov 2025 07:49 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:49 PM IST
सार
मिलक में युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रामपुर में सूरज की हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर जिले के ग्राम रामनगर में शनिवार सुबह खेत के किनारे खून से लथपथ युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उसकी पहचान सूरज (30) पुत्र कड़ेराम निवासी ग्राम रामनगर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार सुबह तड़के बेगमाबाद रोड पर एक खेत के पास युवक का शव पड़ा देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन प्रारंभ में पहचान नहीं हो पाई। युवक के हाथ पर सूरज नाम गुदा होने के आधार पर दोपहर बाद उसकी पहचान हो सकी। पत्नी शबनम ने बताया कि सूरज दिल्ली में रहकर ट्रक चलाता था।
विज्ञापन
तीन वर्ष पहले वह गांव लौट आया था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह घर से यह कहकर निकला था कि दिल्ली जा रहा है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। सुबह उसकी लाश मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि किसी ने सूरज की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया है। वह अपने पीछे पत्नी शबनम, छह वर्षीय पुत्री सुमेरा और दस माह के पुत्र यश को छोड़ गया है।
कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।