फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ramjan mah

18 वें रोजे को नाजिल फरमाई जबूर 

Wed, 22 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
ramjan mah
रामपुर में शाह बगदादी साहब की दरगाह में कुरान ख्त्म के दौरान दुआ कराते उलमा।

विज्ञापन
 अल्लाह ने रोजे ही अता नहीं फरमाए, बल्कि तौहीद और हिदायत का पूरा सामान भी मुहैया कराया है। 18 रमजानुल मुबारक को जबूर को हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम पर नाजिल किया। इसलिए हम माहे रमजान की अहमियत को समझें। 

इस्लामिक कलेंडर के नवें महीने रमजान को मुकद्दस माह कहकर पुकारा जाता है। अल्लाह ने कुरान भी इसी महीने में नाजिल फरमाया। हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के सहीफे भी इस महीने की 3 तारीख को उतारे गए। 18 रमजान को जबूर को हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम पर नाजिल फरमाया। जबूर में 150 सूरतें हैं। सब में दुआ, अल्लाह की तारीफ और        हम्द है। 
विज्ञापन


अल्लाह को यह महीना कितना पसंद होगा कि बड़े-बड़े काम इसी महीने में किए। इसलिए हम भी इसकी अहमियत को समझें और अल्लाह की इबादत करें। क्योंकि यह माह पाक और बरकत का है।रमजान में गरीबों का हक ः रामपुर। उलमा-ए-दीन कहते हैं कि हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम ने फरमाया कि रमजान  सब्र का महीना है। यानी रोजा रखने से कुछ तकलीफ हो तो इसे बर्दाश्त करो। रसूल फरमाते हैं कि यह गम बांटने का महीना है। यानी गरीबों के साथ अच्छा सुलूक करो, अगर 10 चीजें आपके रोजा इफ्तार के लिए हैं तो 2-4 गरीबों को भी दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर अपने से अच्छा गरीबों के लिए न पाएं तो कम से कम अपने जैसा ही ले आओ। इफ्तार और सहरी के खाने में भी गरीबों का ख्याल रखें। अगर आपका पड़ोसी गरीब है तो खास तौर से ख्याल रखें। कहीं ऐसा हम तो खूब पेट भर खा रहे हैं और पड़ोसी थोड़ा खाकर सो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed