फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ram Rahim Bridge to be widened; technical team to arrive soon for survey.

Rampur News: राम रहीम पुल का होगा चौड़ीकरण, सर्वे के लिए जल्द आएगी तकनीकी टीम

Wed, 12 Aug 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 12 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim Bridge to be widened; technical team to arrive soon for survey.
रामपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राम रहीम पुल के चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो गई है। पुल के संकरे होने की वजह से यहां आए दिन जाम की स्थिति बनती है। समस्या के समाधान के लिए शासन को पुल के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। अब जल्द ही तकनीकी टीम राम रहीम पुल का सर्वे करने के लिए रामपुर आएगी। सर्वे के बाद चौड़ीकरण की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

राम रहीम पुल शहर के प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। पुल से दिन भर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण आमने-सामने से वाहनों के आने पर यातायात प्रभावित हो जाता है। व्यस्त समय में पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग जाता है। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पुल के चौड़ीकरण के लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कवायद शुरू की थी। शहर विधायक के प्रस्ताव पर सेतु निगम ने प्रारंभिक स्तर पर कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत तकनीकी टीम द्वारा पुल की मौजूदा स्थिति, चौड़ाई, यातायात का दबाव और चौड़ीकरण की संभावनाओं का सर्वे किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पुल को किस तरह और कितनी चौड़ाई तक बढ़ाया जा सकता है, इसका प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी सर्वे के बाद चौड़ीकरण की लागत और निर्माण से जुड़ी अन्य जरूरतों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को आगे की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। पुल के चौड़ा होने से यहां यातायात का दबाव कम होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन भी सुगम हो सकेगा।

00000

-राम रहीम पुल के चौड़ीकरण की कवायद की जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद इसके चौड़ीकरण के काम को कराया जाएगा। -आकाश सक्सेना, शहर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed