{"_id":"6a19f8d325aa9a65e0000d71","slug":"ram-rahim-bridge-firing-incident-rapid-raids-to-arrest-the-accused-rampur-news-c-282-1-rmp1004-172145-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-रहीम पुल गोलीकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम-रहीम पुल गोलीकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिशें
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में राम रहीम पुल पर मंगलवार रात हुए गोलीकांड के आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के कई करीबियों को हिरासत में लिया है। पुलिस घायल के भी बयान दर्ज कर चुकी है।
मिलक निब्बी सिंह गांव निवासी सत्यवीर को 26 मई की रात राम रहीम पुल पर गोली मारी गई थी। वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। घटना के बाद घायल सत्यवीर को मुरादाबाद ले जाया गया। वहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। इस मामले में दो भाइयों रनवीर और सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के पीछे ब्याज की रकम को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस टीमों को भी लगाया है। पुलिस ने देर रात मथुरापुर सहित अनेक संभावित स्थानों पर दबिशें दीं। हालांकि, इन दबिशों में कोई सफलता नहीं मिली है। इस बीच पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस नहीं पकड़ पा रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि रनवीर और सतवीर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।