फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rakshabandhan tomorrow, roadways buses increased for Bareilly and Delhi

Rampur News: रक्षाबंधन कल, बरेली और दिल्ली के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़े

Sun, 18 Aug 2024 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan tomorrow, roadways buses increased for Bareilly and Delhi
रामपुर। रामपुर रोडवेज डिपो में बरेली और दिल्ली रूट के लिए फेरे बढ़ाए गए हैं। जबकि चालकों की अतिरिक्त डयूटी भी शुरू हो गई। पहले दिन सामान्य दिनों की अपेक्षा मुसाफिरों की संख्या में इजाफा रहा है। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि यदि सवारियां बढ़ती हैं तो अतिरिक्त बसें भी चलाईं जाएंगी।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे मुसाफिरों की भीड़ कुछ कम थी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक खासी भीड़ हो गई। इस दौरान सबसे अधिक सवारियां बरेली और दिल्ली रूट की रहीं। जहां पर चालकों ने अतिरिक्त फेरे लगाए। 17 अगस्त से 22 अगस्त तक बसों के फेरे ज्यादा रहेंगे। रक्षाबंधन को देखते हुए अभी फेरे बढ़ाए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाईं जाएंगी। रविवार को भीड़ काफी अधिक रहेगी। ऐसे में सुबह से लेकर रात तक चालकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार निपटने के बाद मंगलवार को फिर मुसाफिरों की भीड़ अधिक रहेगी। एआरएम दीपचंद्र जैन ने बताया कि रविवार से रोडवेज पर भीड़ बढ़ेगी। इसके लिए सारे इंतजाम कर लिए हैं। जिस रूट की भीड़ अधिक होगी, वहां पर अतिरिक्त बसें चलाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed