{"_id":"612148f88ebc3e7a037bcce5","slug":"rakhababdhan-today-rampur-news-mbd3999933132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: राखी और मिठाई से लेकर गिफ्ट की जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: राखी और मिठाई से लेकर गिफ्ट की जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रक्षाबंधन त्योहार से एक दिन पहले बाजार गुलजार हो गए। मिठाई, राखी से लेकर गिफ्ट आइटम की जमकर बिक्री हुई। बहनों ने भाइयों के लिए राखी ओर मिठाई खरीदी तो भाइयों ने बहनों को देने के लिए गिफ्ट आइटम की खरीददारी की। बाजार में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
रक्षा बंधन को लेकर बाजार में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक राखी का त्योहार रक्षाबंधन 22 अगस्त मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के बीच इस बार राखी का खास महत्व है। संक्रमण थोड़ा कम होने से बाजार में लोग दिख रहे हैं। सरकार के द्वारा भी बाजार में छूट दी गई है। बाजार में राखी से लेकर मिठाई और गिफ्ट की काफी अच्छी बिक्री हो रही है। इस बार स्टोन, कुंदन और एडी की छोटी राखियों की मांग सबसे ज्यादा है। इसके अलावा भाभी के लिए लुंबा राखी, कंगन राखी और बच्चों के लिए कार्टून राखी भी खूब पसंद की जा रही है। इसके साथ ही बाजारों में लड़कियां मेहंदी लगाने के लिए भी उमड़ रही हैं।बाजार में मीडिल रेंज की राखी सबसे ज्यादा खरीदी जा रही है। इसमें स्टोन वर्क की रेशम धागे वाली राखी जिसकी रेंज 60 से लेकर 120 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। बाजार में इस बार राखी का वृहद कलेक्शन मौजूद है। इसमें दस रुपये से लेकर 44 हजार रुपये तक की राखी उपलब्ध है। बाजार में सबसे ज्यादा मध्यम दर्जे की राखी सबसे ज्यादा खरीदी जा रही है। इसमें स्टोन वर्क की रेशम धागे वाली राखी, जिसकी रेंज 60 रुपये से लेकर 120 रुपये तक है। वहीं चांदी की राखी पांच सौ रुपये से लेकर दो हजार तक में उपलब्ध है। वहीं सोने की राखी 44 हजार रुपये तक की मौजूद है।