{"_id":"60f9c0fe8ebc3e394b459396","slug":"rained-heavily-rampur-news-mbd39665566","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक हुई झमाझम बारिश, बाद में निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक हुई झमाझम बारिश, बाद में निकली धूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गुरुवार को भी दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा। दोपहर तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना रहा। इसके बाद धूप निकलने पर तापमान बढ़ गया। बारिश होने से जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिले भर में 12.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
चार दिन से हो रही बारिश से कभी मौसम सुहावना हो जाता तो कभी उमस भरी गर्मी व्याकुल कर देती है। बुधवार की रात से लगातार हो रही झमाझम बारिश गुरुवार दोपहर तक होती रही। रात से लगातार बारिश होने से शहर में जगह-जगह सड़कों पर गंदगी, जलभराव और कीचड़ फैलने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया। दोपहर बाद फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। तेज धूप निकल आई, जिससे तापमान फिर से बढ़ गया। बारिश रुकी तो उमस भरी गर्मी पड़ने से लोग फिर से परेशान हो गए। शाम को फिर बादल घिर आए लेकिन बारिश नहीं हुई। टांडा, शाहबाद, बिलासपुर, केमरी, मिलक, धमोरा, पटवाई, स्वार, भोट में भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।