फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rain till 12 o clock

दोपहर तक हुई झमाझम बारिश, धान की फसल को फायदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
rain till 12 o clock
रामपुर। झमाझम बारिश होने से धान की फसल के लिए रोपाई तेज हो गई। बारिश का पानी भरने से सब्जियों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को तड़के से ही झमाझम बारिश होने लगी थी। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। दोपहर तक झमाझम बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। कीचड़ और गंदगी से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया। बारिश पड़ने से धान की रोपाई का कार्य और तेज हो गया है। किसानों ने धान की फसल के लिए बारिश को अच्छा बताया है। वहीं, बारिश पड़ने से मेंथा, तुरई, टमाटर, धनिया, मिर्च, शिमला मिर्च, बैंगन और करेले की फसल को नुकसान होने की संभावना है। दोपहर तक बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। दोपहर बाद फिर से मौसम बदल गया। धूप निकलने पर तापमान बढ़ गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। टांडा, शाहबाद, बिलासपुर, केमरी, मिलक, धमोरा, पटवाई, स्वार समेत जिले भर में दोपहर तक बारिश पड़ती रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed