फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   railing of bridge should complete soon

समीक्षा बैठक में नहीं आए कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता, डीएम ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
railing of bridge should complete soon
रामपुर। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास व निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम, राजकीय निर्माण निगम बरेली, सीएनंडएस मुरादाबाद के कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंताओं के स्वयं बैठक में उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला स्तर पर बैठक की कार्यवाही पर स्वयं उपस्थित रहें।उन्होंने पीलाखार नदी पर बने पुल की रेलिंग का निर्माण कार्य को तीन दिनों में पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन योजनाओं की घोषणा की गई है उनके निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरे कराए जाएं। ऐसी परियोजनाओं जिनके भूमि प्रकरण पर शासन से अनुमोदन किया जाना है, उन पर शासन स्तर से तत्काल यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभिंयता लोक निर्माण विभाग व अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि केमरी रोड स्थित पीलाखार नदी पर बने पुल के जर्जर रेलिंग के निर्माण कार्य के साथ-साथ उस पर निर्मित सड़क की मरम्मत और पेचवर्क का कार्य 03 दिन में पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

इस दौरान सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर पंजीकृत श्रमिकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित कर 20 जुलाई तक श्रमिकों का पंजीकरण का कार्य पूर्ण कराएं। डीएम ने जनपद में संचालित परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने और जो कार्य पूर्ण होने के बाद भी अभी तक संबंधित विभाग को हस्तांतरित नहीं हुए उन्हें शीघ्र हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारियों को विभागीय अधिकारियों के साथ नियमित रूप से परियोजनाओं का निरीक्षण करने को कहा। बैठक में सीडीओ गजल भारद्वाज, एडीएम प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नरेंद्र बल्लभ भारद्वाज सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed