{"_id":"e6c6cca63057de6e46fe7a9797988451","slug":"rail-budget-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरेगी रामपुर की झोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरेगी रामपुर की झोली
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु गुरुवार को रेल बजट प्रस्तुत करेंगे। बजट को लेकर जिले वासियों को भी कई उम्मीदें हैं। लखनऊ-दिल्ली रूट पर ट्रेनों के स्टॉपेज से लेकर नई ट्रेनों के संचालन की भी उम्मीद है। स्टेशन पर भी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की आस है। रामपुर प्रदेश ही नहीं केंद्र में भी अलग महत्व रखता है।
जिले से तीन सांसदों का संबंध इस बात को आधार देता है कि केंद्र में भी जिले की कितनी धमक है। राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर को अपनी कर्मभूमि कहते हैं। तजीन फात्मा भी राज्यसभा सांसद हैं, जोकि रामपुर से ही हैं।
दो राज्यसभा सांसद और एक लोकसभा सांसद की कर्मभूमि कहे जाने वाले रामपुर को रेल बजट से क्या मिलता है, ये तो गुरुवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु के बजट के पिटारे के खुलने पर ही पता लगेगा।
विज्ञापन
रामपुर से आगरा-अलीगढ़ रूट पर ट्रेन शुरू होने, स्वार-टांडा को मुरादाबाद-काशीपुर से जोड़ते हुए रेलवे मार्ग बनाए जाने, संपर्क क्रांति, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और मुरादाबाद-काठगोदाम पैसेंजर को पुराने समय पर संचालित किए जाने, इलाहाबाद-हरिद्वार, गोरखपुर-देहरादून और मुंबई के लिए ट्रेनों का रोजाना संचालन और गरीब नवाज एक्सप्रेस, अकाल तख्त, जननायक, श्रमजीवी और डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के ठहराव की उम्मीद कई साल से है।
स्टेशन पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, जंक्शन के उच्चीकरण, ज्वालानगर जाने वाले मार्ग पर अंडरपास और स्टेशन पर एक और फुट ब्रिज निर्माण की मांग कर रहे हैं।