फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   raid of hariyana police

Rampur News: एंटी नारकोटिक्स सेल ने छापा मारकर मेडीकल स्टोर स्वामी को किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
raid of hariyana police
मिलक (रामपुर) । हरियाणा से आई एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ नगर के पटवाई रोड स्थित गुप्ता मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर प्रतिबंधित नशीली दवाई बेच रहे मेडिकल स्टोर के स्वामी विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से नशे की 420 गोलियां बरामद की है ।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर एक बजे हरियाणा से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के सदस्य कोतवाली पहुंचे। आमद दर्ज कराने के बाद टीम नगर के पटवाई मार्ग स्थित गुप्ता मेडिकल स्टोर पर पहुंची। टीम ने वहां पर छापा मारा। मेडिकल से टीम को प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। मेडिकल स्वामी को टीम अपने साथ कोतवाली लेकर पहुंची। कोतवाली में टीम इंचार्ज हरियाणा स्थित पंचकूला में मनसा देवी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि, हरियाणा की नारकोटिक्स सेल को जानकारी मिली थी कि मिलक में गुप्ता मेडिकल स्टोर का स्वामी मिलक के मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी विकास गुप्ता, प्रतिबंधित दवाइयां बेचता है। उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव ओरछा निवासी प्रेमपाल जो वर्तमान समय में पंचकूला के गांव सिकेतरी में रह रहा है। उसे प्रतिबंधित दवाइयां विकास गुप्ता बेचता है। टीम ने प्रेमपाल को पंचकूला से गिरफ्तार किया। उसके पास से टीम को 24 हजार प्रतिबंधित दवाइयों की टैबलेट्स बरामद हुई थी। प्रेमपाल कई वर्षों से प्रतिबंधित दवाएं मिलक के गुप्ता मेडिकल स्टोर से खरीदने के बाद हरियाणा में बेच रहा था। बुधवार को टीम प्रेमपाल को अपने साथ मिलक लेकर आई और विकास गुप्ता के मेडिकल स्टोर लेकर गई। मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवा की 420 टेबलेट बरामद हुई। पकड़ा गया मेडिकल स्वामी प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करता है। नगर के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करने वाली हरियाणा एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम में एएसआई रमन कुमार, हंसराज और परविंदर सिंह आदि रहे। आरोपी मौके पर किसी भी दवा का बिल, शेड्यूल रजिस्टर पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने सारा सामान सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी मेडिकल स्वामी को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम अपने साथ हरियाणा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed