{"_id":"65060f338919abbace0021e4","slug":"purchased-from-october-1-paddy-crop-lying-in-the-fields-rampur-news-c-282-1-rmp1003-5736-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एक अक्तूबर से खरीद, खेतों में बिछी पड़ी धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एक अक्तूबर से खरीद, खेतों में बिछी पड़ी धान की फसल
विज्ञापन
रामपुर। बीते दिनों हुई बारिश ने धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं, प्रशासन आगामी एक अक्तूबर से जिले भर में 124 सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू करने की तैयारी में लगा है।
जिले भर में डेढ़ लाख हेक्टेयर में किसानों ने धान की फसल बोई है। बीते दिनों लगातार हुई बारिश से पानी खेतों में भर जाने से किसानों को नुकसान होने का डर है। वहीं, मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ता देखकर किसान चिंतित हैं। दो दिन मौसम साफ रहने से राहत थी, लेकिन शुक्रवार से आसमान में बादलों को देखकर किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि फसल में बालियां निकल आई हैं। ऐसे में अगर बारिश हुई तो दाना गिर जाएगा। शाहबाद, स्वार, टांडा और मिलक आदि क्षेत्रों में कई जगहों पर धान काला भी हो गया है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कौशल देव ने बताया कि धान की खरीद के लिए जिले में 124 केंद्र खोले जाएंगे। एक अक्तूबर से 31 जनवरी तक धान की खरीद होगी। साधारण धान 2183 रुपये और ग्रेड ए का धान 2203 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि धान बेचने के लिए किसान वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा दें।
विज्ञापन
बोले किसान
बारिश में धान को नुकसान हुआ है। दो दिन तो खेत में से पानी निकालने में लग गए। फसल पकने की कगार पर है। ऐसे में अगर दोबारा बारिश होती है तो काफी नुकसान हो सकता है।
-- -
-- राहुल सिंह, किसान
धान की फसल पक चुकी है। पौधे में बालियां निकल आई हैं, ऐसे में बारिश ने काम खराब कर दिया है। अब यही उम्मीद है कि बारिश न हो और फसल ठीक ढंग से सूख जाए। जिससे बाजार में अच्छा दाम मिले।
-- -
-- -दिनेश कुमार मौर्य, किसान