फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Public service center raided, evidence of fake Aadhaar card making found

Rampur News: जनसेवा केंद्र पर छापा, जाली आधार कार्ड बनाने के साक्ष्य मिले

Fri, 23 Jan 2026 11:01 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 23 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Public service center raided, evidence of fake Aadhaar card making found
केंद्र संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। एसआईआर के लिए कथित फर्जी आधार बनाए जाने की सूचना पर एसडीएम अमन देओल और तहसीलदार आकाश संत ने तहसील भवन के सामने स्थित एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। जांच के दौरान कंप्यूटर में जाली आधार कार्ड बनाए जाने के साक्ष्य मिले, जिसके बाद एसडीएम ने केंद्र संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम अमन देओल ने बताया कि सूचना मिली थी कि तहसील के सामने स्थित एक जनसेवा केंद्र पर एसआईआर के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने का धंधा चल रहा है। सूचना मिलने पर वह तहसीलदार को साथ लेकर जनसेवा केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

राजस्व टीम और कंप्यूटर ऑपरेटर की मौजूदगी में केंद्र की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कंप्यूटर में जाली आधार कार्ड तैयार करने से संबंधित साक्ष्य बरामद हुए। एसडीएम अमन देओल ने बताया कि राशिद जनसेवा केंद्र पर छापेमारी के दौरान जाली आधार कार्ड बनाए जाने के प्रमाण मिले हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed