{"_id":"603fe7a48ebc3ec4840c6053","slug":"providing-benefits-of-schemes-to-women-is-the-top-priority-of-the-government-rampur-news-mbd381667876","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने तहसील सदर सभागार में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा एवं महिला अपराधों के मामलों की जनसुनवाई की। उन्होंने विभिन्न महिलाओं की शिकायतें सुनीं तथा सम्बन्धित विभागों के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला उत्पीड़न के मामलों की रोकथाम एवं चिन्हित मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए संवेदनशील है। महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में लाभान्वित किया जाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।
इस दौरान सदस्य ने सभागार में उपस्थित महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए, तभी समाज आगे बढ़ता है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित वन स्टॉप सेन्टर एवं विभिन्न विभागों में महिलाओं के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम एवं महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसके बाद वह राजकीय डिग्री कालेज में जागरूकता चौपाल में पहुंच गई और छात्राओं से बातचीत की। कहा कि वे पढ़ लिखकर अपना नाम रोशन करें। उन्होंने बेटियों में अपने अधिकारों के प्रति जानने की इच्छा पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटियां अपने अधिकारों पर खुलकर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेेश की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति के तहत विशेष अभियान जनपद स्तर पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नि:संकोच कहना चाहिए। इस मौके पर सभी अधिकारी मौजूद रहे।