{"_id":"5734d8b44f1c1b387c91a01e","slug":"protestof-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर से सामान चोरी व्यापारियों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर से सामान चोरी व्यापारियों ने जताई नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 13 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर से चोर करीब पच्चीस हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना से गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस गश्त न होने पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त के साथ पुलिस की पिकेट ड्यूटी बढ़ाने की मांग की।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी संजय का वीपी कालोनी में मेडिकल स्टोर है।
बुधवार शाम मेडिकल स्टोर बंद कर घर चले गए थे। आधी रात के बाद चोर ताले तोड़कर करीब पच्चीस हजार का माल समेट कर ले गए। गुरुवार सुबह लोगों ने ताला टूटा देखा तो उन्हें सूचना दी। इस पर वे मौके पहुंचे।
जानकारी मिली तो उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शैंलेद्र शर्मा, सरदार अवतार सिंह सहित अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए। व्यापारी नेताओं ने पुलिस गश्त न होने पर नाराजगी जताई। व्यापारी नेता सरदार अवतार सिंह ने कहा कि शहर में आए दिन दुकानों के ताले टूट रहे हैं। पुलिस चोरों पर अंकुश नहीं लगा रही है।
विज्ञापन
यही स्थिति रही तो दुकानें बंद कर व्यापारियों को पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर व्यापारी नेता जाकिर अली, जगन्ननाथ चावला आदि मौजूद रहे।