{"_id":"60d4ca788ebc3e4ce16ecfae","slug":"protest-of-women-on-toll-plaza-rampur-news-mbd393404594","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के साथ धरने पर बैठी महिलाओं ने की कृषि कानून वापसी की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के साथ धरने पर बैठी महिलाओं ने की कृषि कानून वापसी की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट (रामपुर)। कोयला टोल प्लाजा पर गुरुवार को किसान परिवार की महिलाएं धरना देने पहुंचीं। महिलाएं पूरा दिन बच्चों के साथ धरना स्थल पर डटी रहीं। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू टिकैत कार्यकर्ता 28 दिन से कोयला टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की। उन्होंने ये भी कहा कि अब महिलाएं किसानों की ताकत बनकर आंदोलन की कमान संभालेंगी।
कोयला टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू द्वारा दिए जा रहे धरने के 28वें दिन बृहस्पतिवार को महिलाएं भी अपने बच्चों को लेकर धरना स्थल पर पहुंची। इस दौरान मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद की पत्नी रजिया हसीब ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है और वह किसानों के आंदोलन को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि सरकार आंदोलन को कुचलने के लिए उनके परिवार के पुरुषों और किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल भेज सकती है। अगर सरकार ने इस तरह की कोई कोशिश की तो उस स्थिति में महिलाएं किसानों की ताकत बनकर आंदोलन की कमान संभालेगी। किसी भी हालत में किसानों को सरकार के सामने झुकने नहीं दिया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से पुरुषों में जज्बा पैदा हुआ है। अब उन्हें कोई चिंता नहीं है और यकीन है कि पुरुषों की गैर मौजूदगी में भी महिलाएं आंदोलन को जारी रखेंगी। किसान नेता महिलाओं को घर-घर जाकर आंदोलन के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। चेतावनी दी कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होंगे उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अमनदीप कौर, सुखविंदर सिंह, इंदर कौर, परविंदर कौर, सबीना बी, रेशमा बी, भूरी बी, मीनू बालियान, फूल जहां, रामवती, प्रेमवती, नेहा शर्मा, गुलाब देवी, नूरजहां, शबनम, पलविंदर कौर, तबस्सुम, शगुफ्ता, मेराज जहां, गुलाबो देवी आदि मौजूद रहीं।