{"_id":"5b33dec14f1c1b264d8b8cb4","slug":"protest-of-villagers-in-swar-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने के लिए सुविधा शुल्क मांगने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने के लिए सुविधा शुल्क मांगने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंक में आधार कार्ड बना रहे युवक पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया। इस संबंध में आवेदकों ने बैंक के शाखा प्रबंधक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शाखा प्रबंधक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नगर स्थित प्रथमा बैंक की शाखा में आधार कार्ड बनाने का कार्य भी होता है। नगर निवासी युवक बैंक की शाखा में आधार कार्ड बनाने का कार्य करता है। बुधवार को वार्ड छह के निवासी खलील अहमद व नजीर अहमद अपने परिवार सहित बैंक पहुंचे और युवक से अपना और परिवार के सदस्यों से आधार कार्ड बनाने को कहा।
आरोप है कि आधार कार्ड बना रहे युवक ने सुविधा शुल्क के रूप में 100 रुपये मांगे। जिस पर इन लोगों ने अपने वार्ड की सभासद नाहिद जहां को मामले से अवगत कराया। जिस पर सभासद के पति शावेज खां अन्य वार्ड सभासदों जमील अहमद , अकील अहमद के साथ बैंक पहुंच गए और और आधार कार्ड बना रहे युवक को जमकर फटकार लगाई, जिससे बैंक में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
बाद में सभासद के पति शावेज खां ने युवक की शिकायत शाखा प्रबंधक से की है। शाखा प्रबंधक यूसुफ खां ने बताया कि बैंक में आधार कार्ड बना रहे युवक की शिकायत आई है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।