फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of traders

मंडी शुल्क के विरोध में गल्ला मंडी बंद कर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
protest of traders
रामपुर। मंडी शुल्क के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने गल्ला मंडी में अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर मंडी शुल्क खत्म न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को मंडी शुल्क वापस लेने की मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर गल्ला मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया। इसके मद्देनजर स्थानीय गल्ला मंडी में भी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। गल्ला मंडी में दुकानदारों ने नारेबाजी की। व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि मंडी शुल्क वापस न लेने तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल 15-20 वर्षो से प्रदेश में मंडी शुल्क की वापसी की मांग करता आ रहा है। वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने के बाद मण्डी शुल्क को समाप्त करने का आश्वासन दिया था। किन्तु न तो मण्डी शुल्क की समाप्ति की घोषणा हुई और ना ही व्यापारियों का उत्पीड़न कम हुआ। इसके साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश भी नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शाहिद शमसी, शोएब मोहम्मद खान, अवतार सिंह, हारिस शमसी, बिलाल शमसी, जगन्नाथ चावला, मुकेश आर्य, प्रदीप खंडेलवाल, राम गुप्ता, आमिर खान, कृपाल सिंह, श्याम अजय अरोरा, जतिन सिडाना, चरन दास, राम कुमार, शिव कुमार, मनोज भाटिया, जीतू डंग, अजय भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed