फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of rashan dealer

मियांगंज के राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों और भाकिसं ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
protest of rashan dealer
शाहबाद। मियागंज के ग्रामीणों ने भाकिसं के साथ मिलकर राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निरीक्षण भवन में बैठक कर जुलूस की शक्ल में सभी तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संघ की बैठक निरीक्षण भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि ग्राम मियागंज में सरकारी राशन की दुकान पर अनियमितता बरती जा रही है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। धांधली के साथ राशन वितरण का विरोध करने पर राशन डीलर विवाद करता है। ग्रामवासियों द्वारा पूर्व में कई बार मियागंज गांव के लगभग सौ व्यक्तियों के द्वारा अपने शपथ पत्रों के साथ उपजिलाधिकारी से शिकायत की गई थी लेकिन आज तक राशन विक्रेता पर कोई भी कार्रवाई नही की गई है। इस प्रकरण के संबंध में सभी किसान निरीक्षण भवन से जुलूस के रूप में तहसील शाहबाद पहुंचे और उपजिलाधिकारी अरुणमणि तिवारी को ज्ञापन सौंपा। शिकायत करते हुए मांग की गई कि राशन विक्रेता की दुकान तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए दुकान को किसी अन्य विक्रेता के साथ जोड़कर जांच कराई जाए। इस अवसर पर गजराम सिंह, रामवीर सिंह, नरेश पाठक, भोजराज श्रीवास्तव, राहुल भारद्वाज, राजेन्द्र सिंह यादव, राजेश लोधी, दौलत राम सैनी, हेमराज सिंह, सुदेश कुमार शर्मा, प्रेमबहादुर गंगवार, पवन गंगवार, महेश पाण्डेय, ब्रह्मदत्त पाण्डेय, मुस्तकीम खां, अब्दुल वहीद, वासिद मुसर्फ, विजेन्द्र, लालमन, इकबाल, इकरार, रूबी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed