फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of private school

निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन 

Tue, 11 Apr 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

रालोद की महिला कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन कराने की मांग की। 

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष फरहा अबरार के नेतृत्व में महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची और निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि निजी इंग्लिश स्कूलों की मनमानी बढ़ती जा रही है। फीस और कोर्स के नाम कई गुना पैसा वसूला जाता है। इसलिए गरीब अपने बच्चों को निजी स्कूलों में नहीं पढ़ा पाते हैं। मुख्यमंत्री से शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन कराकर निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाने, मनमानी फीस और अवैध वसूली कर रोक लगाने की मांग। 
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि निजी इंग्लिश मीडियम स्कूल हर साल नर्सरी से लेकर सभी कक्षाओं के सिलेबस बदल लेते हैं। उनकी प्रशासन और पुस्तक विक्रेताओं से साठगांठ है जबकि, अमेरिका जैसे साधन संपन्न देशों में किसी भी क्लास का पाठ्यक्रम नहीं बदला जाता है। मुख्यमंत्री से मनमानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नोरीन, रानी, चमन, शम्मू, रूमा, शहनाज, बेबी, रेहाना, परवीन थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed