फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of palika workers

ठेका सफाई कर्मियों का धरना भूख हड़ताल में हुआ तब्दील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
protest of palika workers
रामपुर। नगर पालिका ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों का मानदेय का भुगतान कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना अब भूख हड़ताल में परिवर्तित हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक सम्मानजनक तरीके से मांगें स्वीकार नहीं कर ली जातीं।
विज्ञापन

आम्बेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष अविनाश तपन ने कहा कि तमाम आश्वासनों और झूठे वादों के कारण अब हमारा नगर पालिका प्रशासन, जिला प्रशासन एवं सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं से पूरी तरह मोहभंग हो चुका है। अब आरपार की लड़ाई लड़े जाना बाकी है। इस दौरान नगर पालिका के सभासदों का एक प्रतिनिधि मंडल सफाई कर्मियों से जाकर मिला। उन्होंने बताया कि पालिका के अधिशासी अधिकारी से हमारी वार्ता हुई है। उन्होंने आगामी सोमवार तक सभी के खातों में मानदेय का भुगतान करने की बात कही है। लेकिन, काफी देर तक हुई वार्ता बेनतीजा रही। इस मौके पर दिनेश मानव, दीप लव, ओमकार समर्पित, रोहित, आकाश, जुगेश राज, रंधीर कुमार, अनिल राज, काजल देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे। उधर, भावाधस के सदस्यों ने भी नगर पालिका के ठेका सफाई कर्मियों के मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। इस बावत उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed