{"_id":"5b5f59014f1c1b8f568b73e8","slug":"protest-of-kaveria-for-road-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ भरे रास्ते पर कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ भरे रास्ते पर कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को भमरौवा मंदिर को जाने वाली सड़क पर कीचड़ होने के विरोध में प्रदर्शन करते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासन की अनदेखी और सुस्ती के कारण इस बार भी शिवभक्त कांवड़ियों को पातालेश्वर महादेव शिव मंदिर भमरौआ के लिए कीचड़ और खस्ताहाल मार्ग से ही गुजरना पड़ा।इससे परेशान होकर श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह तक हुई बारिश के कारण मार्ग पर कीचड़ और फिसलन काफी बढ़ गई। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पंजाबनगर मार्ग के भी दुरुस्त न होने व मंदिर मार्गों पर प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था भी समुचित न होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भमरौआ मंदिर को जाने वाली सड़क पर कीचड़ होेने की वजह से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके विरोध में श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन भी किया और जल्द से जल्द सड़क बनाए जाने की मांग की। सावन माह शुरू होने से पहले भी कई संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस मार्ग को ठीक कराने की मांग की थी। विधायक राजबाला ने तो प्रदेश के पर्यटन मंत्री को पत्र लिखा था। इसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।