{"_id":"613fa2718ebc3e144e5ceab1","slug":"protest-of-je-rampur-news-mbd402556219","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे के उपवास पर बैठे बिजली विभाग के अवर अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे के उपवास पर बैठे बिजली विभाग के अवर अभियंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विभिन्न मांगों के पूरा न होने के विरोध में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने 24 घंटे के उपवास पर बैठ गए। प्रबंधन पर ममनानी का आरोप लगाया और नारेबाजी की।
केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान सोमवार को जिलेभर के अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर 24 घंटे का सामूहिक उपवास पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष वीपी सिंह ने कहा कि ऊर्जा विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है।अवर अभियंताओं को एसीपी दीर्घा में आने वाले नान फंक्शनल ग्रेड वेतन 4800 के वेतनमान कोएसीपी की दीर्घा से विलोपित कर प्रथम समयबद्ध वेतनमान ग्रेड पे 5400 करने की मांग की थी। लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं किया गया है। अवर अभियंता से सहायक अभियंता पद पर प्रोन्नत कार्मिकों का वेतन निर्धारण निगम/कारपोरेशन में विघमान व्यवस्था क्रम में ग्रेड वेतन 8700 में निर्धारित नहीं किया गया है। इसके अलावा कई मांगें लंबित हैं। चेतावनी दी कि अगर प्रबंधन ने मांगें पूरी नहीं कीं तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान जिला सचिव वीके शर्मा, जयदीप मौर्य, अजय यादव, लोकेश कुुमार, राहुल रंजन, शील कुमार, निरंजन गुप्ता, रोहित कुमार, भास्कर पांडे, ओमकार सिंह, योगेश कुशवाहा, श्याम सिंह, योगेश माहौर, सीके शर्मा, राजवीर सिंह, मुहम्मद इकरार, विकास संतोषी, वैभव कुमार, विजयपाल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।