फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of exicise duty in rampur

साहूकारा कमेटी ने भी शुरू की भूख हड़ताल

Sat, 02 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
protest of exicise duty in rampur
भूख हड़ताल पर बैठे ज्वालानगर सर्राफा कमेटी के सदस्य।

विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के खिलाफ सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को साहूकारा सर्राफा कमेटी के सदस्य भी भूख हड़ताल पर बैठ गए। ज्वालानगर में पहले से ही भूख हड़ताल चल रही है। कारोबारियों ने भूख हड़ताल कर दुकानें बंद कर दीं और एक्साइज ड्यूटी वापस लेने के लिए नारेबाजी की। 

सर्राफा व्यवसायी शुक्रवार को कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी के प्रतिष्ठान के बाहर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कमल किशोर रस्तोगी ने कहा कि सरकार सर्राफा कारोबारियों की मांगों की अनदेखी कर खुद अपनी छवि धूमिल कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्राफा कारोबारी एक्साइज ड्यूटी समाप्त कराने के लिए किसी भी हद तक संघर्ष करेंगे और इस क्रम में चार अप्रैल को प्रदेशव्यापी बंद का एलान किया गया है। इस दौरान राजीव लोचन, निमिष रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, पारस रस्तोगी, संजय रस्तोगी, प्रदीप सिंह, पराग, चंद्रराज मित्तल, रामकिशन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर हड़ताल के 31वें दिन से साहूकारा सर्राफा कमेटी के सदस्यों ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी। शुक्रवार को मुकेश आर्य, राकेश मिश्रा, रवि प्रकाश, निशांत रस्तोगी, गिरीश रस्तोगी भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने सभा की अध्यक्षता की  विनोद कुमार गप्पल ने कहा कि सर्राफा कारोबारी किसी भी कीमत पर भ्रम या छलावे में न आएं और अपना विरोध प्रदर्शन एकजुटता के साथ जारी रखें। इस दौरान चंद्रप्रकाश रस्तोगी, परितोष चांदीवाला, अशेष अग्रवाल, विजय सिंघल, हरप्रीत सिंह, प्रेमकिशोर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed