फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

कोयला टोल प्लाजा पर किसानों का धरना 119वें दिन भी जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में टोल प्लाजा पर बेमियादी धरने पर बैठे किसानों ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी कृषि कानून जबरन थोपने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का नेशनल हाईवे में कोयला टोल प्लाजा में बेमियादी धरना 119 वें दिन भी जारी रहा। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष साबिर अली ने कहा कि जब तक कृषि काले कानून वापस नहीं हो जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को जिला प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। बिजली कटौती के साथ ही बिजली के बिलों में धांधली की जा रही है। 25 तारीख को ब्लाक सैदनगर में पंचायत कर विद्युत विभाग के खिलाफ बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब,तहसील अध्यक्ष इरफान हसन, छिद्दा अली,शबाब अली, सरताज अली, जाकिर नबी, जुम्मा, अब्दुल मुस्तफा, मुनव्वर आलम, महबूब, इब्ने हसन, नौशाद, चंद्रसेन, देवीदास, नासिर अली,शाकिर अली, गोविंद,अनोखेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed