फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

किसानों के हित में एमएसपी पर कानून बनाए सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। कृषि बिलों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान 78वें दिन भी बैठे रहे। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस कर एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब के नेतृत्व में नेशनल हाईवे में कोयला टोल प्लाजा में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 78वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केन्द्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कोसा तथा नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने कहा कि नौ माह से भी अधिक समय से देश का किसान कृषि बिलों को वापस किए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार है कि किसानों से वार्ता को ही तैयार नहीं है और न ही किसान विरोधी कानूनों को वापस ले रही है। सरकार या किसी भी मंत्री द्वारा तीनों कृषि कानूनों से होने वाले फायदों की जानकारी नहीं दी जा रही है। सरकार द्वारा अपने मित्र व औद्योगिक घरानों के लाभ के लिए ही कृषि कानून बनाए हैं। किसान भी हार मानने वाले नहीं है और जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती किसान आंदोलन समाप्त नहीं होगा। इस दौरान छिद्दा अली, अब्दुल मुस्तफा, शाकिर अली, शकील अहमद, जुम्मा, सतपाल सिंह, राशिद चौधरी, दुष्यंत, फिरासत, फरमान, दिलशाद, मुस्तफा, मुजफ्फर अली, बब्बू, इरफान हसन, चंद्रसेन, जग्गा, यासीन, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed