फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

एनएचएआई अधिकारियों ने दिया मनकरा गांव के पास कट बनाने का आश्वासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट। कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के धरने पर बैठे किसानों से सोमवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने वार्ता कर नेशनल हाईवे पर मनकरा गांव के पास दोनों तरफ सर्विस लेन के साथ कट बनाने का आश्वासन दिया। वहीं किसानों ने हाईवे निर्माण के दौरान नहरों को बंद किए जाने के कारण फसलों के प्रभावित होने पर रोष प्रकट कर पानी का निकास सुचारुकराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कृषि कानूनों की वापसी को लेकर कोयला टोल प्लाजा में किसानों का बेमियादी धरना 74वें दिन भी जारी रहा। धरने में बैठे किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि किसान करीब नौ माह से तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए वापस किए जाने की मांग कर धरना दे रहे हैं।लेकिन देश की सरकार के किसानों की चिंता ही नहीं है इसीलिए वह किसानों से बात भी नहीं कर रही है और न हीं किसान विरोधी कानूनों को वापस ले रही है लेकिन सरकार को एक न एक दिन कृषि कानूनों को वापस लेकर एमएसपी पर कानून बनाना पड़ेगा। इसलिए किसान चिंता न करें कृषि कानूनों को सरकार अवश्य वापस लेगी।वहीं सोमवार दोपहर बाद एनएचएआई के तकनीकी प्रबंधक अक्षत विश्नोई व साइड इंजीनियर एच के जोशी भी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे व किसानों द्वारा पूर्व में मनकरा गांव के पास कट बनाने की मांग के बाबत बताया कि एनएचएआई हाईवे चौड़ीकरण के दौरान मनकरा के पास ही दोनों ओर सर्विस लेन बनाने के साथ ही कट भी बनाएगी। इस दौरान किसानों द्वारा थूनापुर ,भोट ,खूंटाखेड़ा आदि स्थानों पर कट बनाने व कई स्थानों पर नहरों के पानी का निकास सुचारु कराये जाने की मांग पर अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर हसीब अहमद ने कहा कि हाईवे निर्माण के दौरान एनएचएआई ने भी किसान विरोधी होने का परिचय देते हुए कई स्थानों पर नहरों व पानी निकास को बंद कर दिया।जिससे कई किसानों की सिंचाई के अभाव में फसल पैदा नहीं हुई तो कई किसानों की फसल पानी का निकास न होने के अधिक पानी भरने से खराब हो गई। जल्दी ही किसानों की पानी निकासी की समस्या को समाधान न किया गया तो पांच सितंबर को महापंचायत के बाद एनएचएआई के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष मो तालिब,इरफान हसन,छिद्दा अली, नाजिम अली,जगजीत सिंह गिल जागीर सिंह,प्रतिपाल सिंह,लखविंदर सिंह,नीरज,जीत सिंह चौधरी,अजीत सिंह,मनजीत सिंह ढींडसा,अमृतपाल सिंह,साबिर अली,होरीलाल,वीरेंद्र सिंह,ओम सिंह,हरपाल,जुम्मा,सुलेमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed