फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of electric workers

विभिन्न मांगों को लेकर बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
protest of electric workers
रामपुर। बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने समान कार्य के लिए समान मानदेय देने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। बाद में पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा। संविदा कर्मियों की कई और समस्याएं भी रखीं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत संविदा कर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि विभाग में भर्ती के समय संविदा कर्मचारियों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए और कार्य करने की अवधि सीमा 62 वर्ष की जाए। उन्होंने निचले स्तर के निजीकरण को समाप्त करने, मस्टररोल व्यवस्था के तहत पूर्व में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों को तैनात कर समान कार्य के लिए समान मानदेय दिलाने, संविदा कर्मचारियों के मानदेय एवं ईपीएफ घोटाले की जांच कराने, दुर्घटना में मृत संविदा कर्मचारियों के परिजनों को दस लाख रुपये अनुग्रह धनराशि देने, संविदा कर्मचारियों को बिजली का विभागीय कनेक्शन देने, मोबाइल एवं पेट्रोल भत्ता देने समेत तमाम मांग की। इस मौके पर हरीश ठाकुर, राकेश चंद्र शर्मा, अब्दुल फरीद, मोहम्मद लईक, दिनेश कुमार, पवन कुमार पांडेय, शाहिद खां, सैय्यद राहिल खां, मुर्शद अली, विपिन कुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed