फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of contractor

हाईवे चौड़ीकरण: भुगतान न करने पर अनशन पर बैठे ठेकेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
protest of contractor
भोट (रामपुर)। रामपुर-काठगोदाम हाईवे चौड़ीकरण का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य की सप्लाई करने वाले ठेकेदारों का भुगतान नहीं करने पर ठेकेदार भड़क गए। बकाया भुगतान की मांग कर यूनिट कार्यालय के आगे अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन

एनएचएआई द्वारा रामपुर काठगोदाम हाईवे चौड़ीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। करीब एक सप्ताह पूर्व भी कार्यदायी संस्था को हाईवे निर्माण का माल सप्लाई करने वाले ठेकेदारों ने बकाया रकम का भुगतान न किए जाने पर हंगामा किया था तथा माल की आपूर्ति बंद कर हड़ताल पर चले गए थे। इस दौरान कंपनी प्रबंधन से वार्ता के बाद जल्दी ही बकाया भुगतान किए जाने के आश्वासन पर ठेकेदारों ने माल की आपूर्ति शुरू कर दी थी। वहीं, शनिवार तक भी बकाया भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने प्रोजेक्ट मैनेजर से वार्ता की व संतोषजनक जवाब न मिलने पर ठेकेदार हंगामा करते हुए खूंटाखेड़ा स्थित यूनिट कार्यालय के गेट के बाहर ही अनशन पर बैठ गए। ठेकेदार कंपनी जेएसएस प्रोपराइटर शमशेर सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा उनके बकाया का भुगतान नहीं किया जा रहा है तथा पूर्व में निर्धारित दरों के अनुसार हिसाब भी नहीं बनाया जा रहा है। जबकि, करीब एक सप्ताह पूर्व ही प्रोजेक्ट मैनेजर ने भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया था। बकाया भुगतान न मिलने के कारण वह अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं और माल ढुलाई करने वाले ट्रकों की किस्त भी जमा नहीं हो पा रही है और ठेकेदारों पर आर्थिक संकट के कारण उनकी साख भी खराब हो रही है। इसलिए, जब तक निर्धारित दरों से पूरा भुगतान नहीं किया जाएगा। वह आपूर्ति बंद कर यूनिट कार्यालय पर ही अनशन पर बैठे रहेंगे। वहीं, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर पार्थो सासमल ने बताया कि अनशन पर बैठे जेएसएस कंपनी के मालिक द्वारा उपलब्ध कराए गए बिलों के सापेक्ष 38 लाख रुपये अधिक का भुगतान किया जा चुका है। ठेकेदारों द्वारा बेवजह आपूर्ति बंद कर कंपनी का कार्य प्रभावित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed