फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of congress workers

लखीमपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

लखीमपुर में दो सगी बहनों की हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय से गांधी समाधि तक मार्च किया और गांधी समाधि पर कैंडल जलाकर दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की।पीड़ित परिवार को न्याय मिले यह कांग्रेस पार्टी कि मांग है।

विज्ञापन
protest of congress workers

विस्तार

रामपुर। लखीमपुर में दो सगी बहनों की हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय से गांधी समाधि तक मार्च किया और गांधी समाधि पर कैंडल जलाकर दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों ने सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा लखीमपुर कि घटना कि जितनी निंदा कि जाए उतनी कम है। पीड़ित परिवार को न्याय मिले यह कांग्रेस पार्टी कि मांग है। कहा कि इस सरकार मे महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। शहर अध्यक्ष नोमान खां ने कहा लखीमपुर दो बहनों का अपहरण के बाद उनकी हत्या बेहद विचलित करने वाली घटना है। भाजपा सरकार सिर्फ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे सकती है लेकिन महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर सकती। इस मौके पर मामून शाह खां,काशिफ खां,अकरम सुलतान, रामगोपाल सैनी,चितरंजन श्रीवास्तव,जब्बार खां, फैसल हसन, हाजी नादिश खां,एजाज खां, विक्की मियां,शैजी सैफी,दिव्यांश सिंघल,अदील मियां,मणि कपूर,शकील मंसूरी, इरफान मंसूरी, रहमान अली, इमरोज मंसूरी, जिशान खां, शादाब खां,अंकुश अग्रवाल, शुभम रस्तोगी,शहाब खां आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed