फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of congress workers

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
protest of congress workers
रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से लेकर गांधी समाधि तक पैदल मार्च भी निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता और शहर अध्यक्ष नोमान खां के नेतृत्व में कार्यकर्ता हिमायत उल्लाह खां मार्केट स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद केंद्र सरकार पर आम जनता के प्रयोग के सामान पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और कुछ दूरी पर स्थित गांधी समाधि तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल, एलपीजी से लेकर दाल, तेल, जैसी जरूरी चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। हाल ही में कई खाद्य पदार्थों पर लगाई गई जीएसटी भी अव्यवहारिक है। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को भी उठाया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई दर घटाने और खाने-पीने की वस्तुओं को जीएसटी से बाहर करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन पर ताहिर अंजुम, महेंद्र यदुवंशी, अकरम सुल्तान, अब्दुल जब्बार खां, हाजी नादिश खां, रामगोपाल सैनी, चितरंजन श्रीवास्तव, दामोदर सिंह गंगवार, शैजी सैफी, दुर्गेश मौर्या, हसीब खां, विक्की मियां, दिव्यांश सिंघल, जीशान खां, अंकुश अग्रवाल, सरफ़राज अहमद, रहमान अली, शुभम रस्तोगी, उमर खां आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed