फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of congress worker

बिल ज्यादा आने पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
protest of congress worker
रामपुर। बिजली बिल ज्यादा आने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बिजली विभाग गरीबों को बिजली खर्च से ज्यादा के बिल भेज रहा है। बिल ज्यादा आने से लोग बिजली घर के चक्कर काटने शुरू कर देते हैं। काफी परेशानी के बाद कुछ लोगों के बिल सही हो जाते हैं और कुछ लोगों के बिल सही नहीं होते। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाता है। जिससे समस्या विकराल होती जा रही है। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण जनता परेशान हो रही है। नालापार, मोरी गेट, पहाड़ी गेट, कांशीराम कॉलोनी क्षेत्र में बढ़े हुए बिल आ रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड के प्रदेश सचिव सैयद विक्की मियां साकिब, राजा, आमिर, मुन्ना, गुलफाम, शाहजेब, सलीम, नईम, वाजिद, सुहेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed