फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of collectrate workers

प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest of collectrate workers
रामपुर। प्रतापगढ़ जिले की लालगंज तहसील के एसडीएम पर तहसील में तैनात वरिष्ठ सहायक की पिटाई करने और उससे वरिष्ठ सहायक की मौत होने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सैय्यद लियाकत अली के नेतृत्व में कर्मी एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। उनका आरोप था कि एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह ने वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार शर्मा को बेरहमी से पीटा था, इसके बाद दो अप्रैल को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे कलक्ट्रेट कर्मचारियों में बेहद रोष है। उन्होंने आरोपी एसडीएम को तत्काल गिरफ्तार करने व सेवा से बर्खास्त करने, मृतक कर्मचारी के आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने एवं उन्हें सेवायोजित करने व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने बताया कि यदि इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर जिला मंत्री पवन कुमार समेत तमाम कलक्ट्रेट कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed