{"_id":"6acff56434005ef22b0117b2","slug":"staff-requested-to-operationalize-10-ventilators-at-the-district-hospital-rampur-news-c-282-1-rmp1027-182504-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिला अस्पताल में 10 वेंटिलेटर शुरू करने के लिए मांगा स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिला अस्पताल में 10 वेंटिलेटर शुरू करने के लिए मांगा स्टाफ
Thu, 15 Oct 2026 03:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए 10 वेंटिलेटर शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने शासन से प्रशिक्षित स्टाफ की मांग की है।
सीएमएस ने इस संबंध में शासन को पत्र भेजा है। कोरोना काल में जिला अस्पताल को ये 10 वेंटिलेटर मिले थे। फिलहाल प्रशिक्षित स्टाफ की कमी के कारण इनका संचालन नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में गंभीर मरीजों को उपचार के लिए उच्च केंद्र भेजना पड़ता है। वेंटिलेटर शुरू होने से जरूरतमंद मरीजों को जिला अस्पताल में ही सुविधा मिलेगी। डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस ने बताया कि स्टाफ मिलने के बाद गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। संवाद