फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bharteey kisan sangh

Rampur News: धरना प्रदर्शन कर उप निबंधक के खिलाफ भाकिसं ने खोला मोर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
protest of bharteey kisan sangh
मिलक। भारतीय किसान संघ ने मिलक में तैनात उप निबंधक को बर्खास्त करने की मांग के साथ नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए डीएम और एसपी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिला सह मंत्री वीरेश शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने अंबेडकर पार्क, तीन बत्ती चौराह मिलक में धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार मिलक राकेश चंद्रा को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर उप निबंधक कार्यालय मिलक में तैनात उप निबंधक को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि उप निबंधक खुलेआम सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रौरा कलां की गाटा संख्या 102 और मेघानगला जदीद की गाटा संख्या 199 जो कि आवासीय जमीन हैं, इन्हें कृषि भूमि में दर्शाकर लाखों रुपये के स्टांप कर की चोरी कराई गई है तथा गरीब किसान की जमीन का बैनामा एक दबंग व्यक्ति के नाम में करके उससे मोटी रकम वसूली गई थी। इसकी शिकायत जब भारतीय किसान संघ द्वारा की गई तो फिर हमें जान से मारने की धमकी दी गई थी। बताया कि इस बात का खुलासा क्षेत्राधिकारी मिलक की रिपोर्ट से हुआ है। इसके बाद एक सुरक्षा कर्मी नियुक्त कर दिया गया था, लेकिन उसे बीस फ़रवरी को बताए बिना ही हटा लिया गया है। कहा कि उनको भय है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसलिए एक सुरक्षा कर्मी नियुक्त किया जाए। जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार को जान से मारने की धमकी दिलाने के बाद भी उप निबंधक अपने पद पर बना हुआ है। इस तानाशाह अधिकारी को भारतीय किसान संघ किसी कीमत पर सहन नहीं करेगा। मांग की है कि उप निबंधक को मूल पद पर भेजा जाए तथा जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान संघ बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर जिला महिला प्रमुख रीता यदुवंशी, गजराम सिंह, रामवीर सिंह, राजीव चौधरी, राहुल भारद्वाज, राजेश लोधी, राजीव लोधी, रवि लोधी, राजेंद्र यादव, भोजराज श्रीवास्तव, मुस्तकीम, फरीद अहमद, राम बहादुर भगत, प्रमोद गुप्ता, प्रेम बहादुर गंगवार, चंद्र प्रकाश गंगवार, अरविंद गंगवार, अजय शर्मा, अरविंद शर्मा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed