फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bhakeu workers in sahbad

Rampur News: गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग, किसानों ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
protest of bhakeu workers in sahbad
शाहबाद। गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने शाहबाद-रामपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की वजह से सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों से ज्ञापन लेकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह भाकियू असली के जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद रफीक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर चौराहे पर जाम लगा लगा दिया। आधे घंटे तक लगातार धरना प्रदर्शन किया। सूचना पाकर कोतवाल अजय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। लेकिन किसानों ने पुलिस की एक न सुनी और धरना प्रदर्शन लगातार जारी रखा। बाद में एसडीएम सुनील कुमार भी मौके पर पहुंच गए। धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाया गया। जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमे कहा गया हैं कि सरकार ने अब तक गन्ने का मूल्य तय नहींकिया गया है। जबकि मिलों में गन्ने का पेराई सत्र समाप्त होने वाला है। बिजली के बिलों में संशोधित किए जाने की मांग की है। साथ ही नलकूपों पर प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध किया है। छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों में अब तक हुए किसानों के नुकसान के मुआवजे की मांग की गई है। दिव्यांगों के अंत्योदय राशन कार्ड बनाने की भी मांग की गई। तकरीबन आधे घंटे के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया और पुलिस ने यातायात को संचालित किया। धरना प्रदर्शन के दौरान तकरीबन दो किलोमीटर का लंबा जाम लग गया था। धरना प्रदर्शन करने वालों में झंडू सिंह, महिपाल, हरीशपाल, शेर सिंह मौर्य, रामचरन, आसिफ हुसैन, रामनाथ मौर्य, जयपाल सिंह, भूरे खां, हरकिशन, सौदान सिंह समेत तमाम किसान संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed